Home > Jamshedpur > हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

जमशेदपुर के 1100 फूलों का माला बाबा को करूंगा अर्पण – विकास सिंह
जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में इस वर्ष बिष्टुपुर के मुखी बस्ती एवं हरिजन बस्ती के भी लोग सुल्तानगंज जाएंगे। सैकड़ों की संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने अपने कार्य स्थल में छुट्टी का आवेदन भी दे दिया है। धतकीडीह के ठक्कर बाबा क्लब में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज जाने के लिए 1100 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के बगीचे से 1100 फूलों को तोड़कर एक धागे में पिरोकर बाबा बैद्यनाथ को अर्पण करूंगा। विकास सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों को यात्रा में दी जाने वाली सुविधा से अवगत कराते हुए कहा कि 28 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे कदमा के रंकिणी मंदिर के पास पूजा अर्चना कर सभी लोग जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। महिलाओं की पहचान नीली टोपी और पुरुषों की पहचान पीली गंजी से होगी। पांच-पांच की टोली बनाकर लोग पैदल चलेंगे। पूरे आठ दिन तक चलने वाली इस यात्रा में लोगों को आराम और भोजन करने के लिए सभी स्थल आरक्षित कर लिए गए हैं। इस मीटिंग में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर बर्मन, संजय मुखी, अरविंद महतो, छोटेलाल मुखी, सहित सैकड़ो महिला और पुरुष उपस्थित थे।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply