Home > Crime > बिष्टुपुर में तिवारी बेचर्स मैनेजमेंट के एग्जीक्यूटिव की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में मिला शव

बिष्टुपुर में तिवारी बेचर्स मैनेजमेंट के एग्जीक्यूटिव की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में मिला शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में तिवारी बेचर्स मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सुनील बाजपेई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उनका शव उनके बिष्टुपुर स्थित फ्लैट के बाथरूम में मिला। वह बिष्टुपुर में तिवारी बेचर्स मैनेजमेंट के ऑफिस में काम करते थे और रोज शाम 4:00 बजे तक ऑफिस चले जाते थे। शनिवार को वह ऑफिस नहीं आए तो ऑफिस के लोग उनके फ्लैट पर गए। देखा दरवाजा बंद है। दो-तीन घंटे इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया और लोगों ने देखा कि बाथरूम में सुनील बाजपेई का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहकर्मियों ने बताया कि सुनील की बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती है। उसको घटना की सूचना दे दी गई है। सुनील वाजपेई का अंतिम संस्कार सहकर्मी करेंगे।
इसे भी पढ़ें – अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गोलमुरी में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उठाई झारखंड में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने की मांग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply