Home > Crime > राजनगर में सामने से आ रही गाड़ी बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कोरियर वैन, घायल ड्राइवर साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

राजनगर में सामने से आ रही गाड़ी बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कोरियर वैन, घायल ड्राइवर साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला के राजनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कोरियर वैन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में हावड़ा का रहने वाला कोरियर वैन ड्राइवर पिंटू सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है। हादसा तब हुआ जब चालक चाईबासा से कोलकाता लौट रहा था। बताते हैं कि राजनगर के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई। आंख खुली तो देखा सामने एक गाड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई है। घायल पिंटू घोष इंटरप्राइजेज में कोरियर ड्राइवर है। चालक ने रविवार की सुबह जमशेदपुर के सुंदरनगर के बाद सरायकेला के आदित्यपुर में सामान उतारा। इसके बाद चाईबासा चला गया था। वहां से लौट रहा था तब दुर्घटना हुई।
इसे भी पढ़ें – सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आज एनडीए करेगी शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े दिग्गज नेता

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO