Home > Jamshedpur > डीडीसी मनीष कुमार ने साकची स्थिति डीसी ऑफिस में की मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक, घेरान कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

डीडीसी मनीष कुमार ने साकची स्थिति डीसी ऑफिस में की मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक, घेरान कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर डीडीसी मनीष कुमार ने साकची स्थित डीसी ऑफिस में शुक्रवार को मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने घेरान कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले चार दिन में लंबित आंगनबाड़ी निर्माण पूरा कर लिया जाए। बैठक में सभी बीडीओ ऑनलाइन जुड़े। जबकि, डीआरडीए की जिला स्तरीय टीम सीधे बैठक में मौजूद थी। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सभी प्रखंडों को निर्देश दिया गया कि पौधों की आपूर्ति का आदेश फौरन निर्गत किया जाए और पौधरोपण शुरू कराया जाए। ‌ गुड़ाबांदा, डुमरिया और पोटका के पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित आपूर्तिकर्ता कृषि भंडार चाईबासा द्वारा पदार्थ की सप्लाई सभी स्थानों पर नहीं की गई है। इस संबंध में सप्लायर को पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा से संबंधित जो भी परिवाद लंबित हैं , उन्हें 30 अगस्त तक निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। अभी तक जिले में 57 फ़ीसदी घेरान कार्य पूरा हुआ है। इस पर डीडीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गांव में मनरेगा के तहत कम से कम पांच योजना संचालित की जाए। वर्तमान में औसतन तीन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अगले 4 दिनों में 18 लंबित आंगनबाड़ी निर्माण कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – लगातार हो रही बारिश से बागबेड़ा में उफनाई खरकाई नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंची

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग