Home > Crime > Jamshedpur : डीसी ने साकची में जिला कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर रखी निगाह

Jamshedpur : डीसी ने साकची में जिला कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर रखी निगाह

जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल शनिवार को अचानक साकची स्थित जिला कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर उन्होंने निगाह रखी। जिला कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के जरिए उन्होंने कई इलाकों में विसर्जन जुलूस का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने विसर्जन जुलूस में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीसी ने सभी अधिकारियों से कहा कि कंट्रोल रूम से जो भी सूचनाएं मिलती हैं, उन पर फौरन कार्रवाई करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इससे अवगत कराएं। इस दौरान डीसी ने डीएसपी मुकेश लुणायत, एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा आदि से जुलूस के संबंध में जानकारी भी ली। यह भी जाना कि कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। डीसी ने निर्देश दिया की सभी प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन कराया जाए।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply