Home > Crime > Jamshedpur : रांची से मोबाइल चोरी करने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे बिहार के एक चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंपा, चोरी के तीन मोबाइल बरामद

Jamshedpur : रांची से मोबाइल चोरी करने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे बिहार के एक चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंपा, चोरी के तीन मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : रांची से मोबाइल चोरी करने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे रवि कुमार नामक युवक को आरपीफ ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। रवि कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर कर्मा रोड का रहने वाला है। आरोपी रवि कुमार के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए। इन तीनों मोबाइल को चोरी करने के बाद रवि कुमार ने उनके सिम निकालकर तोड़ दिए थे। यह मोबाइल 16 फरवरी को रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चोरी किए गए थे। इन तीनों मोबाइल की कीमत लगभग 98 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। चोरी के आरोपी रवि कुमार को आरपीफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के पास से पकड़ा। एएसआई ने मोबाइल फोन से इनके ओनर का नंबर निकाला और सभी को सूचना दी कि उनके मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। आरपीएफ ने चोरी के आरोपी रवि कुमार को जीआरपी के हवाले कर दिया है। जीआरपी आरोपी रवि कुमार से पूछताछ कर रही है। रवि कुमार को जेल भेजा जाएगा।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO

Leave a Reply