Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण पुलिस ने बड़शोल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों (Jamshedpur Drug Peddler) को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़शोल निवासी ड्रग पेडलर्स (Jamshedpur Drug Peddler) चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो लोग ब्राउन शुगर की तस्करी करने आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने बड़शोल में नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर जोर+VDO
खड़गपुर से लेकर आ रहे थे ब्राउन शुगर
तलाशी में 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किए गए। इसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि आरोपी खगड़पुर से ब्राउन शुगर खरीदकर ला रहे थे। जमशेदपुर पुलिस अब पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर मुख्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।




