Home > Crime > सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोपी चिंटू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोपी चिंटू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोपी चिंटू सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह जमानत सीजीएम निशांत कुमार ने दी है। गौरतलब है कि चिंटू सिंह उर्फ हरजीत सिंह को पुलिस ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया था। चिंटू सिंह को गिरफ्तार करने के बाद साकची थाने ले जाया गया और वहां से पूछताछ करने के बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास बवाल हुआ था। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इसी मामले में चिंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया था। चिंटू सिंह को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
इसे भी पढ़ें-सनातन उत्सव समिति का अध्यक्ष भाजपा नेता चिंटू सिंह गिरफ्तार, साकची में भाजपा कार्यालय से बुलाकर पुलिस ने पकड़ा

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?