Home > Jamshedpur > सनातन उत्सव समिति का अध्यक्ष भाजपा नेता चिंटू सिंह गिरफ्तार, साकची में भाजपा कार्यालय से बुलाकर पुलिस ने पकड़ा

सनातन उत्सव समिति का अध्यक्ष भाजपा नेता चिंटू सिंह गिरफ्तार, साकची में भाजपा कार्यालय से बुलाकर पुलिस ने पकड़ा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोनारी निवासी चिंटू सिंह पर साकची के बसंत टॉकीज के पास प्रशासनिक कर्मचारियों से हाथापाई करने और एसडीओ के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। बसंत टॉकीज के पास निर्माणाधीन बजरंगबली के मंदिर के मामले में चिंटू सिंह ने धारा 144 का भी उल्लंघन किया था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। चिंटू सिंह बुधवार को भाजपा कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी पुलिस वहां पहुंची और चिंटू सिंह को पूछताछ के लिए साथ चलने को कहा। लेकिन चिंटू सिंह ने कहा कि वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में जाएगा। लेकिन, पुलिस ने उसे अपनी ही गाड़ी में बैठाया और साकची थाना ले गई। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां, उसकी मेडिकल जांच कराई गई। फिर चिंटू सिंह को जेल भेज दिया गया। चिंटू सिंह ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की थी।
इसे भी पढ़ें-मानगो के महल इन होटल के पास कपाली की तरफ जाने वाली सड़क गंदे पानी से हुई जर्जर, नहीं ध्यान दे रहा नगर निगम

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?