Home > Jamshedpur > छोटा गोविंदपुर में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर की रूद्र चंडी पाठ के साथ हुई प्राणप्रतिष्ठा

छोटा गोविंदपुर में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर की रूद्र चंडी पाठ के साथ हुई प्राणप्रतिष्ठा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यहां पांच दिवसीय रूद्र चंडी पाठ भी हुआ है। इस कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद सदस्य परितोष कुमार के अलावा मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंटू, सुधीर श्रीवास्तव आदि ने किया। मंदिर समिति के विधिक सलाहकार अजय झा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार थे। इसके अलावा शिक्षक चंद्रमा के अलावा अन्य अभिभावक मंच पर थे। मंदिर में भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन सुनाए। गुरुवार को शाम 4:00 बजे नगर भ्रमण और शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और शाम 4:00 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोपी चिंटू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply