Home > Jamshedpur > अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गोलमुरी में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उठाई झारखंड में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने की मांग

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गोलमुरी में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उठाई झारखंड में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गोलमुरी में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने हाल ही में एक आदेश दिया है जिसके तहत ग्रामीण इलाकों में हर पंचायत में एक दवा दुकान खोली जाएगी। इस दवा दुकान में फार्मासिस्ट का रहना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुभवहीन व्यक्ति जब दवा बेचेगा और उसके जरिए दी गई दवा से एक भी मरीज को नुकसान हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित लाइसेंस पर दी गई सूची पर कुल 48 दवा की ही बिक्री की जा सकती है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने इसी मुद्दे पर झारखंड सरकार का विरोध करते हुए साकची गोल चक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया था। उनकी मांग है कि पंचायत में खुलने वाली दवा दुकानों में भी फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य की जाए।
इसे भी पढ़ें – साकची के एमजीएम अस्पताल का बर्न वार्ड नई इमारत के सेकंड फ्लोर में होगा शिफ्ट, खरीदी जाएगी नई सीटी स्कैन मशीन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO