Home > Jamshedpur > उलीडीह के कई मोहल्ले में 6 दिनों से नहीं हो पा रही जलापूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंता पर शिकायत दर्ज

उलीडीह के कई मोहल्ले में 6 दिनों से नहीं हो पा रही जलापूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंता पर शिकायत दर्ज

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5, कालिका नगर, टीचर्स कॉलोनी, मूर्ति लाइन, मुंडा कॉलोनी, एकता नगर, जयप्रकाश नगर, अखाड़ा गली, सुभाष कॉलोनी और हयात नगर में 6 दिनों से जलापूर्ति ठप है। इसके चलते लगभग 2000 परिवार प्रभावित हैं। पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग खरीद कर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि पेयजल स्वच्छता विभाग की लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने विभाग के इंजीनियरों से बात की तो पता चला कि मोटर का वाल्व खराब हो गया है। इसे कोलकाता से मंगवाया जाएगा। अभी 5 दिन और लगने की संभावना है। इस पर गुरुवार को लोग आक्रोशित हो उठे और भाजपा नेता के नेतृत्व में उलीडीह थाने पहुंचकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि विभागीय सूत्रों के अनुसार मोटर के उपकरण की देखरेख नहीं की जाती। वाल्व, स्टेरिंग पैनल बोर्ड की ग्रीसिंग और मोबिल का बदलाव अगर समय पर हो तो यह उपकरण खराब ना हों। लेकिन, विभागीय इंजीनियर ठेकेदार से मिलीभगत किए हुए हैं। इसके चलते ठेकेदार मोटर की देखरेख नहीं करता। इस वजह से अक्सर मोटर खराब हो जाती है और क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हो जाते हैं। विकास सिंह ने थाना प्रभारी से मांग की है कि कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा चलना चाहिए और इनको जेल भेजना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक व्यक्ति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, हो गया फरार

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?