Home > Jamshedpur > साकची स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय में भाजपाइयों ने की बैठक, 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच होने वाले कार्यक्रम की तैयार हुई रूपरेखा

साकची स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय में भाजपाइयों ने की बैठक, 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच होने वाले कार्यक्रम की तैयार हुई रूपरेखा

जमशेदपुर : साकची स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय में भाजपाइयों ने बैठक की। इस बैठक में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा नेता रमेश कुमार ने बताया कि इस बैठक में 13 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि यह कार्यक्रम किस तरह करना है। 14 अगस्त को भाजपा भारत विभाजन दिवस मनाएगी। इससे आधारित कार्यक्रम होगा। 15 अगस्त को आजादी के अमृत काल में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसकी भी रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराएं। इस बैठक में भाजपा नेता अनिल मोदी समेत अन्य नेता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह के कई मोहल्ले में 6 दिनों से नहीं हो पा रही जलापूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंता पर शिकायत दर्ज

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply