Home > World > World: इक्वाडोर में आपराधिक समूह और सरकार के बीच छिड़ा गृह युद्ध+ वीडियो

World: इक्वाडोर में आपराधिक समूह और सरकार के बीच छिड़ा गृह युद्ध+ वीडियो

न्यूज़ बी : इक्वाडोर में आपराधिक समूह और सरकार के बीच गृह युद्ध छिड़ गया है। सरकार ने इक्वाडोर में इमरजेंसी लगा दी है। दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में इमरजेंसी लगने के कुछ घंटे के बाद देश में विस्फोट और अशांति फैल गई है। पुलिस कर्मियों का अपहरण किया गया है। इक्वाडोर गंभीर संकट का सामना करना कर रहा है। बताते हैं कि एक बड़े गिरोह का सरगना एडोल्फ फोटो जेल से भाग गया। इसी के बाद राष्ट्रपति डेनियल ने इमरजेंसी की घोषणा की। इमरजेंसी लगने के बाद पूरे देश में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। कई शहरों में हिंसा हुई है। इस हिंसा में 10 लोगों की मौत की खबर है। इक्वाडोर में चीन ने अपना दूतावास बंद करने का ऐलान किया है। हथियारबंद लोग एक टेलीविजन चैनल के दफ्तर में घुस गए और लाइव प्रसारण के बीच वहां हंगामा जारी रहा। अपराधिक समूह के सरगना ने ऐलान किया है कि रात 11:00 बजे के बाद सड़क पर मिलने वाले किसी भी व्यक्ति को मार दिया जाएगा। इक्वेडोर इन दोनों ड्रग माफिया के कब्जे में है। हथियारबंद लोगों ने टीवी स्टूडियो पर धावा बोला। हथियारबंद लोगों ने एक कैमरामैन के पैर में गोली मारी। स्टूडियो के कर्मियों को फर्श पर लेटने को मजबूर कर दिया‌।इसके बाद पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इक्वेडोर दुनिया में केले का सबसे बड़ा निर्यातक है। इसके अलावा इक्वाडोर तेल, काफी, कोको, मछली आदि के उत्पाद निर्यात करता है।

You may also like
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- अब ‘नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी’ होगी

Leave a Reply