Home > World > Iran: ईरान में पूर्व कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास ब्लास्ट करने वाले आइएस के 32 आतंकी गिरफ्तार, 60 बम बरामद

Iran: ईरान में पूर्व कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास ब्लास्ट करने वाले आइएस के 32 आतंकी गिरफ्तार, 60 बम बरामद

न्यूज़ बी: ईरान में आईआरजीसी के पूर्व कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास 3 जनवरी को भीषण हमले की साजिश रचने वाले आइएस के 32 आतंकियों को करमान की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करमान के एक ऑफिसर महदी बख्शी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ईरान की एजेंसी ईरना को बताया कि पुलिस ने छापामारी कर इन आतंकियों के ठिकानों से 16 बम बरामद किए हैं। छापामारी करमान प्रांत के विभिन्न इलाकों में की गई है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जो बम बरामद हुए हैं, वह बुधवार को हुए बम हमले से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकी अमेरिकी समर्थित आतंकी संगठन आइएस से जुड़े हुए हैं। करमान प्रांत के अधिकारी मेहदी बख्शी ने इस बात का खंडन किया कि बमों को डस्टबिन में छुपा कर रखा गया था। उन्होंने कहा कि यह सुसाइड बम अटैक था। एक सुसाइड बॉम्बर ताजिकिस्तान का रहने वाला था। गौरतलब है कि बुधवार को पूर्व कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए धमाके में 89 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 76 ईरानी हैं,जबकि 13 अफगानी नागरिक शामिल हैं।286 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

You may also like
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply