Home > World > ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार

ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार

Tehran : ईरान ने उन देशों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है जो विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों से किसी भी प्रकार का मुआवजा स्वीकार करने की योजना बना रहे हैं। ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने मंगलवार को कहा कि यदि कोई देश या कंपनी अमेरिका के प्रस्ताव के तहत ईरान की जब्त संपत्तियों से भुगतान प्राप्त करती है, तो उसके जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति नहीं दी (Iran America War) जाएगी।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया है (Iran America War) जिसमें फारस की खाड़ी में क्षतिग्रस्त जहाजों को ईरान की फ्रीज संपत्तियों से मुआवजा देने की बात कही गई थी। ईरान ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह अवैध करार दिया है।

ईरानी सैन्य समन्वय मुख्यालय ने कहा कि हाल के महीनों में मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों को जो नुकसान हुआ, उसके लिए क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां जिम्मेदार हैं। साथ ही आरोप लगाया कि कई जहाजों ने ईरान द्वारा जारी सुरक्षित नौवहन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से के “अवैध और असुरक्षित मार्ग” का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें –Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार

ईरान ने बताया कि अमेरिका और इज़राइल के साथ तनाव बढ़ने के बाद फरवरी के अंत से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर कड़े नियंत्रण लागू किए गए थे। बाद में अमेरिका के साथ हुए एक समझौते के तहत इन प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई, लेकिन अमेरिका द्वारा समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने के आरोप के बाद फिर से कड़ी निगरानी और जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply