Jamshedpur : कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित वर्क स्किल प्रतिस्पर्धा में टाटा मोटर्स ईआरसी डिवीजन के कर्मचारियों ने झंडा गाड़ा है। हाल ही में कोलकाता एवं नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में Jamshedpur Tata Motors के शैलेंद्र कुमार ने सिल्वर मेडल तथा गौतम सरकार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने ईआरसी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत और सम्मान का माहौल
कार्यक्रम की शुरुआत में Jamshedpur Tata Motors की डिवीजन के कर्मचारियों ने अच्छे बोनस समझौते के लिए अध्यक्ष व महामंत्री का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर जीएम जीवराज सिंह संधु, विष्णु दीक्षित, अरिंदम हलधर, आंचल सिंहा समेत यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रदीप राजवाड़ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अरिंदम हलधर ने दिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO
गुलाब घर में हुआ भव्य स्वागत
इससे पूर्व शुक्रवार सुबह रोज हाउस (गुलाब घर) में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां अध्यक्ष, महामंत्री और प्रबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और मालाओं से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि पूजा से पहले बोनस समझौता होना बड़ी खुशी की बात है और अब अगला लक्ष्य वेतन समझौता है। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जब प्रबंधन, यूनियन और मजदूर एकजुट होते हैं, तो कंपनी को तरक्की से कोई नहीं रोक सकता।




