Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और अन्य लोग पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि (Jamshedpur Ramdas Soren Tribute)अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन सहज, सरल और आमजन से हमेशा जुड़े रहने वाले नेता थे। वे गरीब और वंचित तबकों की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहते थे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने याद किया कि स्थानीय होने के नाते उनकी मुलाकात रामदास दा से होती रहती थी। उनका आकस्मिक निधन घोड़ाबांधा, पार्टी और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO
शुक्रवार को घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर संस्कार भोज (Jamshedpur RamDas Soren) Tribute का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत राज्य भर की अनेक नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।




