Home > Crime > जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO

जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में बीती रात ठेला चालक राहुल भुइंया (30 वर्ष) की बर्बर हत्या (Chaya Nagar Murder) कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसियों ने उसे चोर बताकर लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद पुलिस ने गंभीर हालत में राहुल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Chaya Nagar Murder) घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। इस बीच थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले गए।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील वायर डिवीजन जमशेदपुर में हुआ वार्षिक बोनस समझौते, वेतन का 20 प्रतिशत मिलेगा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे राहुल शौच के लिए घर से बाहर निकला था। तभी पड़ोस में रहने वाले शिवम शर्मा और 4-5 अन्य युवकों ने उन्हें चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। चोटों की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के पीछे उनकी पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply