Jamshedpur : जमशेदपुर के लोयोला स्कूल (Jamshedpur Loyola School) में शुक्रवार को आयोजित बहुप्रतीक्षित अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक उत्सव रैप्सोडी 2025 में कारमेल जूनियर कॉलेज ने बाजी मारी। वहीं सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल और जेवियर्स स्कूल गम्हरिया संयुक्त रूप से उपविजेता बने।
”खेल – जीवन की आत्मा” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर व आसपास के 17 स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा की अद्भुत झलक पेश की।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO
मुख्य अतिथि रहे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और लोयोला के पूर्व छात्र वरुण एरोन। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोयोला स्कूल (Jamshedpur Loyola School) के रेक्टर फादर माइकल थानेराज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस, पूर्व प्रिंसिपल फादर विक्टर मिस्क्विथ, फादर सिरिल तिग्गा और वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्रि व विनीता एक्का मौजूद रहे। वरुण एरोन को स्मृति-चिह्न और पौधा भेंट किया गया। फादर विनोद फर्नांडीस ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र दृढ़ता, सहयोग और सम्मान जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हैं।
ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं में कैलिडोस्कोप, स्पोटिवा, एस्ट्रो जेवलिन, वर्स वॉयेज, हाफ कोर्ट हैवॉक, पेनाथलॉन और डिप्लोमैटिक डेकाथलॉन शामिल थीं। ऑन-स्टेज प्रतियोगिताओं में मिथमूव्स, हाफ-टाइम हार्मनी, स्पोर्ट्स कास्टर, क्विज़ ऑन द पिच और फीफा ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
विजेताओं को टाटा फुटबॉल अकादमी के स्टीवन बेनेडिक डायस, मुख्य कोच रोहित सिंह, प्रबंधक राय ताचिकावा, प्रणय हलदर और प्रतीक चौधरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति समन्वयक सर एंथनी रोड्रिग्स ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया।




