Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, तैयारियां

बिष्टुपुर में चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, तैयारियां

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (Bistupur Chuna Shah) का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल 2026 तक अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। दरगाह परिसर में इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उर्स का आगाज़ 7 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से होगा। इसके बाद 8 अप्रैल, बुधवार को नमाज़-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर का आयोजन रखा गया है।

9 अप्रैल, गुरुवार को कार्यक्रम (Bistupur Chuna Shah) का मुख्य आकर्षण रहेगा, जब सुबह 10 बजे चादर व संदल गश्त निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी और 2 बजे से लंगर-ए-आम शुरू होगा।

10 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा। वहीं रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें नुसरत कादरी कव्वाल एंड पार्टी (राजस्थान) और गुलाम वारसी कव्वाल एंड पार्टी (उत्तर प्रदेश) के बीच सूफियाना मुकाबला होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेगा।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए

उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन उलमा-ए-कराम और कारी शरीक होंगे। इनमें मौलाना हाफिज कमरूज्जमां नूरी (भागलपुर), मौलाना हफीजुद्दीन, मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद (इमाम, बिष्टुपुर जामा मस्जिद), कारी मोहम्मद कलीम कैसर (जुगसलाई), मौलाना मुश्ताक अहमद, कारी हाफिज इसहाक अंजुम, कारी अबरार कैसर और हाफिज हस्सान मोहम्मद (कोलकाता) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – बिरसानगर में महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम+VDO

दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन ने अकीदतमंदों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान अदब और एहतिराम का विशेष ख्याल रखा जाए।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply