Home > Business > मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर से कोलकाता के लिए की एयर सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर से कोलकाता के लिए की एयर सेवा की शुरुआत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की। इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर और कोलकाता के बीच उड़ान सेवा शुरू की है। जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाला 9 सीटर विमान है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के साथ सोनारी मंगलवार को सुबह सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे और विमान सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीसी विजया जाधव, एडीएम एनके लाल, एसएसपी प्रभात कुमार और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। जमशेदपुर से कोलकाता के लिए 2600 रुपए का किराया तय किया गया है। 1 घंटे 5 मिनट में यह यात्रा तय होगी। भुवनेश्वर के लिए जमशेदपुर से जल्द विमान सेवा शुरू होगी। ये यात्रा 1 घंटे 20 मिनट की होगी। जमशेदपुर कोलकाता के बीच विमान सेवा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत शुरू की गई है। कोलकाता के लिए सोनारी एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे विमान उड़ान भरेगा। यो फ्लाइट सुबह 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से उड़ान भरने वाली फ्लाइट सुबह 12:10 बजे है। ये विमान सेवा दोपहर बाद 1:20 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी।
यह भी पढें –मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, दोमुहानी के स्वर्णरेखा आरती घाट का किया निरीक्षण

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO