Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम माल के पास ठेले पर लेटी थी छाया नगर की युवती, आटो ने टक्कर मारकर कर दिया घायल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम माल के पास ठेले पर लेटी थी छाया नगर की युवती, आटो ने टक्कर मारकर कर दिया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम माल के पास ठेले पर छाया नगर की रहने वाली सोनी नामक युवती सोनिया लेटी थी। तभी एक ऑटो ने ठेले को टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोनिया को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सोनिया का इलाज किया गया। सोनिया छाया नगर की रहने वाली है। वह मजदूरी करती है और मजदूरी के क्रम में ही वह पीएम माल के पास गई थी और ठेले पर लेटी हुई थी। सोनिया राकेश नामक व्यक्ति के साथ ठेला चलाने का काम करती है।
इसे भी पढ़ें- कदमा के अनिल सूरपथ स्थित ग्रीन पार्क में एक घर से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत पार कर दिया 20 लाख रुपए से अधिक का सामान

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply