Home > Crime > कदमा के अनिल सूरपथ स्थित ग्रीन पार्क में एक घर से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत पार कर दिया 20 लाख रुपए से अधिक का सामान

कदमा के अनिल सूरपथ स्थित ग्रीन पार्क में एक घर से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत पार कर दिया 20 लाख रुपए से अधिक का सामान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ स्थित ग्रीन पार्क इलाके में गौतम डे के घर में चोरी हुई है। गौतम डे घर पर नहीं थे। वह बिहार गए हुए थे। घर पर केयरटेकर राजेंद्र सिन्हा रहते थे। वह रोज रात को घर पर सोने आते थे। बताते हैं कि केयरटेकर जब देर रात घर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है। आभूषण भी गायब है। चोरों ने यहां से नकदी व जेवरात समेत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक का गहना और सामान पार किया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गौतम डे को भी जानकारी दे दी गई है। गौतम डे जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल में जीएनएम व अन्य कर्मचारियों को नहीं मिल रहा बढ़ा हुआ पैसा, शिकायत के लिए नहीं मिले अस्पताल अधीक्षक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत