Home > Jamshedpur > 11 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित भाजपा के महाघेराव की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार पर साधा निशाना

11 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित भाजपा के महाघेराव की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार पर साधा निशाना


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : 11 अप्रैल को रांची में भाजपा सचिवालय का घेराव करने जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में तैयारी चल रही है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमशेदपुर पहुंचे और सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में महाघेराव के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि वह भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर रांची पहुंचें। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार असफल सरकार है। देश में सबसे ज्यादा हत्या, लूट, डकैती आदि की घटनाएं यहां हुई हैं। महागठबंधन को उन्होंने महाठग बंधन करार देते हुए कहा कि इस सरकार में आर्थिक विकास भी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार से उनके कामों का हिसाब मांगने और उसको जवाब देने के लिए ही महाघेराव का आयोजन किया गया है।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में भाजपाइयों ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, साकची स्थित जिला कार्यालय में बाटी गई मिठाई +वीडियो

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO