Home > Crime > जमशेदपुर पहुंची फिट इंडिया फ्रीडम मोटो राइड, 75 राइडर ले रहे हैं हिस्सा, बिष्टुपुर में हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर पहुंची फिट इंडिया फ्रीडम मोटो राइड, 75 राइडर ले रहे हैं हिस्सा, बिष्टुपुर में हुआ भव्य स्वागत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिस फ्रीडम मोटो राइड को 9 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंची। यहां बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सभी का स्वागत किया गया। यह फ्रीडम मोटो राइड में 75 बाइक राइडर हिस्सा ले रहे हैं। यह मोटो राइड 75 शहरों तक पहुंचेगी और 75 दिन तक चलेगी। राइड दिल्ली से शुरू होकर लेह लद्दाख, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम आदि प्रदेश होते हुए मंगलवार को जमशेदपुर पहुंची है। यह राइड भुवनेश्वर होते हुए कन्याकुमारी और वहां से गोवा से गुजरात होते हुए दिल्ली पहुंचकर 75 वें दिन खत्म होगी। जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यह राइडर रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी गए और वहां का भ्रमण किया। इसके बाद सभी रात्रि विश्राम के लिए जिंजर होटल चले गए और बुधवार की सुबह 6:30 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply