Home > Health > कौशांबी में कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करने का अभियान शुरू, खत्म होगी दिव्यांगता सीएमओ ने मीटिंग कर की राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा

कौशांबी में कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करने का अभियान शुरू, खत्म होगी दिव्यांगता सीएमओ ने मीटिंग कर की राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी में सीएम पुष्पेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में एपीडीमिलोजिकल रिपोर्ट की ब्लॉक वार जानकारी ली गई। एबीएसयूएलएस कार्यक्रम में आशा प्रत्येक गांव में नियमित सर्वे कर रही हैं। उनको निर्देश दिया गया है कि वह संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर डॉक्टरों के पास भेजें। कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद इनका उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि ऐसा करके जिले में दिव्यांग रोगी की संख्या 0 करने की योजना है। अगर किसी ब्लॉक में विकलांग कुष्ठ रोगी हैं, तो उनको रिफैंपिन खिलाया जाए। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ मिश्रा ने कुष्ठ रोग की पहचान, निदान और उपचार के लिए लेपरा रिएक्शन एवं न्यू राइट के बारे में जानकारी दी। सभी ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ओपीडी और अन्य सर्वे के जरिए कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उनका तत्काल उपचार शुरू करें। ताकि कुष्ठ रोगियों को दिव्यांगता से बचाया जा सके। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आशा को भुगतान किया जाए। इस बैठक में सीएमओ के अलावा जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ एआर प्रसाद, एसीएमओ डॉ रामानुज कनौजिया, डिप्टी सीएमओ डॉ एचपी मणि के अलावा सभी ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट द्विवेदी आदि मौजूद थे।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply