Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग गिर गया। बैग में सोने-हीरे के गहने, लैपटॉप, कैमरा और जरूरी दस्तावेज थे। (Burmamines Police Honesty)
पुलिस ने दिखाई फुर्ती
गुरुचरण गोराई की शिकायत पर बर्मा माइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। लगातार तीन दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने बैग और उसमें रखा लगभग 15 लाख रुपये का सामान सुरक्षित बरामद कर लिया। इस बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया गया है।
बरामद सामान की सूची
* एचपी लैपटॉप – 01
* निकोन कैमरा – 01
* सोने का हार – 01
* हीरे की अंगूठी – 02
* सोने की अंगूठी – 05
* सोने के झुमके – 04 पीस
* सोने का कान का बटन – 01
* हीरे का कान का रिंग – 02
* सोने का लॉकेट – 01
* घरेलू कागजात व बैंक पासबुक
दुर्गा पूजा से पहले बड़ी सफलता
त्योहारी सीजन के दौरान जब पुलिस पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहती है, तब भी टीम ने यह सफलता हासिल की। इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण महतो और विनय कुमार पांडेय की अहम भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी के बंद घर का ताला टूटा, हजारों की चोरी- परिवार है सिमरिया गंगा स्नान पर+ VDO
जनता का बढ़ा भरोसा
इस कामयाबी से न सिर्फ गुरुचरण गोराई को राहत मिली, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है। झारखंड पुलिस (Burmamines Police Honesty) ने यह साबित किया कि वह जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।




