Home > India > हार्ट अटैक के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती हुई एंजियोप्लास्टी

हार्ट अटैक के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती हुई एंजियोप्लास्टी

मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को 26 सितंबर मंगलवार की शाम हार्ट अटैक आ गया। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी कर दी गई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। यहां उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। बताते हैं कि शाहनवाज हुसैन मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और बांद्रा के विधायक आशीष शेलार के घर पर थे। यहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शाहनवाज हुसैन इससे पहले अगस्त में बीमार हो चुके हैं। तब उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। शाहनवाज हुसैन पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2010 में भी विधायक बने। 1999 में वह राज्य मंत्री बने थे। साल 2001 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री भी बने। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। शाहनवाज हुसैन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

इसे भी पढ़ें – भारत के बाद अब श्रीलंका भी कनाडा पर भड़का, विदेश मंत्री साबिर अली बोले- आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है कनाडा

You may also like
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
Shab E Barat : दुनिया भर में इमाम महदी अलैहिस्सलाम की वेलादत की धूम
Budget 2025 : बजट इस देश की जनता के साथ मजाक : कुलविंदर 18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है
भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक

Leave a Reply