Home > Ranchi > दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, विमान में कंपन आने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे 180 यात्री

दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, विमान में कंपन आने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे 180 यात्री

रांची : दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई है। तकनीकी खराबी आने से विमान को फौरन नीचे उतरा गया। विमान सकुशल नीचे उतर गया है। इसमें 180 यात्री सवार थे। सभी बाल बाल बचे हैं। बताते हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए जैसे ही इंडिगो के विमान ने उड़ान भरी। आसमान में पहुंचते ही इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान नीचे उतारा। बताते हैं कि दिल्ली से रांची के लिए सुबह 7:20 बजे विमान ने उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने विमान में कंपन महसूस किया। पायलट ने विमान की तकनीकी खराबी की जानकारी फौरन कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से निर्देश मिला कि वापस दिल्ली में उतारा जाए। इसके बाद फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की है। सभी यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – नूह हिंसा मामले में दूसरे दिन भी अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, 102 एफआईआर दर्ज होने के बाद 202 आरोपी हुए गिरफ्तार

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO