Jamshedpur (Jharkhand) : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के कथित अपमान (Droupadi Murmu Protocol Controversy) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में राष्ट्रपति के राजकीय दौरे के दौरान प्रोटोकॉल (Droupadi Murmu Protocol Controversy) का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक गरिमा के खिलाफ है। इसको लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समाज के एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल गई थीं। लेकिन राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के सम्मान के अनुरूप व्यवस्था नहीं की और कार्यक्रम के प्रति उदासीनता दिखाई। उन्होंने इसे राष्ट्रपति के साथ-साथ संविधान का भी अपमान बताया।
संजीव सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनका सम्मान राजनीति से ऊपर होना चाहिए। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति के राजकीय दौरे के दौरान पूरी गरिमा और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय पर क्रियान्वयन और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, डॉ. राजीव, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रेम झा, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रबिन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, आनंद कुमार, रितेश झा, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, गणेश मुंडा, शशि सिंह और सौरव चौधरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




