Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में भाजपा के ‘झारखंड बंद’ का नहीं दिखा असर, सामान्य रूप से खुले बाजार और दुकानें

जमशेदपुर में भाजपा के ‘झारखंड बंद’ का नहीं दिखा असर, सामान्य रूप से खुले बाजार और दुकानें

Jamshedpur (Jharkhand ) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार को आहूत ‘झारखंड बंद’ का जमशेदपुर में खास असर देखने (Jamshedpur Bandh) को नहीं मिला। शहर में जनजीवन सामान्य रहा और अधिकांश दुकानें, बाजार तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान रोजाना की तरह खुले रहे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने कहा कि जमशेदपुर में बंद का असर नहीं दिखना इस बात का संकेत है कि लोगों ने भाजपा के आह्वान को समर्थन (Jamshedpur Bandh ) नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारी और आम लोग शांति, रोजगार और विकास चाहते हैं। बाजारों का सामान्य रूप से खुला रहना बताता है कि जनता राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है।

इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ बोलेरो सवार गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर पुड़िया में बेचता था+VDO

सिमरन भाटिया ने आरोप लगाया कि विपक्ष राजनीतिक मुद्दों को लेकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता ऐसे आह्वानों से प्रभावित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों ने अपने कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज को जारी रखकर बंद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट कर दी है।

You may also like
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा

Leave a Reply