Home > Crime > Jamshesdpur: गोलमुरी के मथुरा बागान के रहने वाले व्यक्ति को घायल कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, 6 मोबाइल बरामद

Jamshesdpur: गोलमुरी के मथुरा बागान के रहने वाले व्यक्ति को घायल कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, 6 मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान के रहने वाले सुनील कुमार साहनी को 25 दिसंबर को घायल कर एक बदमाश ने उनका मोबाइल लूट लिया था। सुनील कुमार साहनी के आवेदन पर पुलिस ने गोलमुरी थाने में बदमाश शिवा सोना उर्फ शिवा लोहार के खिलाफ लूट का नामजद मुकदमा दर्ज किया था। शिवा सोना उर्फ शिवा लोहार सीतारामडेरा के भुइयां बस्ती में गणेश मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस ने छापामारी कर शिवा सोना उर्फ शिवा लोहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 6 मोबाइल बरामद किए हैं। इसमें एक रियलमी कंपनी का नीले रंग का मोबाइल, एक वीवो कंपनी का गहरे नीले रंग का मोबाइल, एक सैमसंग कंपनी का कीपैड काले रंग का मोबाइल, एक सैमसंग कंपनी का कीपैड सफेद व नीले रंग का मोबाइल, एक आइटेल कंपनी का कीपैड काले रंग का मोबाइल और एक रेडमी कंपनी का नीले रंग का एंड्राइड मोबाइल शामिल है। पुलिस ने बुधवार को लिखा पढ़ी करने के बाद शिवा सोना उर्फ शिवा लोहार को जेल भेज दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply