Home > Jamshedpur > Jamshedpur: उलियान में भाजपा को नहीं देने दिया गया धरना, पुलिस ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सबको हटाया, झामुमो नेताओं ने भी की नारेबाजी+ वीडियो

Jamshedpur: उलियान में भाजपा को नहीं देने दिया गया धरना, पुलिस ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सबको हटाया, झामुमो नेताओं ने भी की नारेबाजी+ वीडियो

जमशेदपुर : उलियान में भाजपा ने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर धरना देने का फैसला किया था। धरना देने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जब भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे, तो पुलिस ने वहां उन्हें धरना नहीं देने दिया। सभी भाजपाइयों को वहां से हटा दिया गया। भाजपाइयों के साथ धक्का मुक्की भी की गई। गुंजन यादव को भी वहां से हटा दिया गया और पुलिस कर्मियों ने वहां सामूहिक उपवास नहीं करने दिया। इस मौके पर भाजपाइयों ने वहां जमकर नारेबाजी की। झामुमो नेता भी वहां पहुंच गए और झामुमो के लोगों ने नारेबाजी की। इस नारेबाजी के बीच गुंजन यादव ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद यह लोग धरना देने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे। गुंजन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर ऐलान किया था कि हर साल 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। इसी के विरोध में वह धरना दे रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO

Leave a Reply