Home > Crime > बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार+VDO

बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक साजिश (Bagbera Police Action) को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर संजय नगर नाला के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियारों (Bagbera Police Action) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बागबेड़ा थाना में दर्ज मामले के आधार पर की गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक धारदार लोहे का चापड़ बरामद किया गया है। पुलिस को 15 दिसंबर को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश संजय नगर नाला के पास एकजुट होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – पोटका में नवनियुक्त चौकीदार की हत्या करने के बाद प्रेमी ने दे दी अपनी भी जान, थाना प्रभारी पर लगा दिया यह आरोप+VDO

सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा और तीनों अपराधियों को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने संजय नगर निवासी निरंजन दास पर धारदार चापड़ से हमला कर उसे घायल किया था। वहीं आरोपी मो. वाजिद ने यह भी कबूल किया कि कुछ महीने पहले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टू-लेन गली के पास अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी मो. वाजिद (20), मो. राज (19) और मो. समीर (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ बागबेड़ा व बिष्टुपुर थाना में पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना के सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply