Home > Crime > बिग ब्रेकिंग : जुगसलाई का रहने वाला अवैध हथियारों का चर्चित तस्कर औरंगजेब लखीसराय में हथियारों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग : जुगसलाई का रहने वाला अवैध हथियारों का चर्चित तस्कर औरंगजेब लखीसराय में हथियारों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार

मुंगेर से लखीसराय के रास्ते ट्रेन के जरिए हथियारों की एक बड़ी खेप लाई जा रही थी जमशेदपुर
जमशेदपुर में बड़े बदमाशों को हथियार बेचने की थी योजना बिहार के एसटीएफ ने की छापामारी कर गिरफ्तारी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला अवैध हथियारों का तस्कर औरंगजेब लखीसराय में गिरफ्तार हुआ है। लखीसराय में बिहार की एसटीएफ ने औरंगजेब को चार पिस्टल, चार मैगजीन और 25 कारतूस के साथ पकड़ा है। उसके पास से 4500 रुपए और दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। औरंगजेब लखीसराय से एक अन्य हथियार तस्कर मुंगेर के वर्धा के रहने वाले अफरोज से हथियारों की खेप लेने पहुंचा था। बिहार की एसटीएफ को हथियारों की डीलिंग की पहले ही जानकारी हो गई थी।

हथियारों का बड़ा तस्कर जुगसलाई का औरंगजेब

एसटीएफ ने रेलवे स्टेशन के पास छापामारी कर अफरोज और औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया।


जुगसलाई के चुना शाह कॉलोनी का रहने वाला हथियारों का चर्चित तस्कर औरंगजेब
औरंगजेब जुगसलाई का रहने वाला है। पहले भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। कई बार वह हथियारों के साथ पकड़ा गया है। एसटीएफ को पूछताछ में औरंगजेब ने बताया कि वह हथियार लेकर जमशेदपुर जा रहा था।

मुंगेर के वर्धा का अफरोज

यहां जुगसलाई में उसका घर है। औरंगजेब हथियार बेचने का काम करता है। सूत्र बताते हैं कि औरंगजेब शहर के कई शातिर अपराधियों को हथियारों की सप्लाई करता है। कई बड़े गिरोह औरंगजेब से ही हथियार खरीदते हैं।
मुंगेर के वर्धा का रहने वाला अफरोज
एसटीएफ ने औरंगजेब और अफरोज को कब आया था ना को सौंप दिया है कब आया था ना दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। लखीसराय पुलिस ने औरंगजेब के पकड़े जाने की सूचना जमशेदपुर पुलिस को भी दे दी है। जमशेदपुर पुलिस अपने तरीके से मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि क्या औरंगजेब बदमाशों को यह हथियार बेचने वाला था।
गौरतलब है कि चर्चित अवैध हथियारों का तस्कर औरंगजेब जुगसलाई में चूना शाह कॉलोनी का रहने वाला है। यह कई साल से गैरकानूनी हथियार बेचने के धंधे में लिप्त है। औरंगजेब उर्फ कल्लू जुगसलाई के रहने वाले नसीम दारूवाला का भतीजा है। बताते हैं कि औरंगजेब और उनके भाइयों पर अवैध हथियार बेचने के 20 से भी अधिक मामले चल रहे हैं। औरंगजेब का तस्करी का नेटवर्क पूरे झारखंड के साथ ही बिहार में भी फैला हुआ है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply