Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा संपन्न, जानिए क्या हुए फैसले जो बदल देगा टाटा मोटर्स कर्मियों की तकदीर

Jamshedpur : टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा संपन्न, जानिए क्या हुए फैसले जो बदल देगा टाटा मोटर्स कर्मियों की तकदीर

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आम सभा सोमवार को टेल्को में संपन्न हुई। आम सभा में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और प्रकाश विश्वकर्मा ने मंच का संचालन किया। गुरमीत सिंह तोते ने वार्षिक आमसभा शुरू करते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कर्मचारी हित में किए गए काम का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत 24 कर्मियों के बीच 9 करोड़ रुपए वितरित किया गया है। 27 लाभार्थियों को लीव बैंक का लाभ मिला। इन्हें अधिकतम 90 दिन और न्यूनतम 14 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया गया है। आम सभा में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि समय के अनुसार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यूनियन के अध्यक्ष ने साल 2030 का वित्तीय लेखा-जोखा भी पेश किया।

यूनियन को कितनी आमदनी हुई और कितना खर्च किया इसके बारे में जानकारी दी। अपील भी की कि तीन मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक कर्मी आएं। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि यूनियन ने वेतन समझौता कर कर्मचारियों का वेतन दोगुना करा दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल सिक्योरिटी एक इंश्योरेंस है। सभा के अंत में उन कर्मचारियों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, जिनका निधन हो गया है। राष्ट्रगान से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि आम सभा में 3870 कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply