Ranchi : झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) (Jharkhand JDU) की पूर्व में गठित प्रदेश कोर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नई प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है।
जदयू प्रदेश (Jharkhand JDU) अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने शुक्रवार को नई कमेटी का गठन किया। नई कमेटी में कुल पांच नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें – CII वर्क स्किल प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों शैलेंद्र व गौतम को मिला मेडल, हुए सम्मानित
नए प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य
* श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव
* भगवान सिंह, प्रदेश महासचिव
* संजय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव
* सागर कुमार
* निर्मल सिंह
इस बदलाव के साथ झारखंड जदयू संगठनात्मक स्तर पर मजबूती की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।




