Home > Crime > अमर बाउरी होंगे भाजपा विधायक दल के नेता, जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेदारी

अमर बाउरी होंगे भाजपा विधायक दल के नेता, जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेदारी

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में अपने विधायक दल के नेता और सचेतक के नाम का रविवार देर शाम ऐलान कर दिया है। रघुवर सरकार में मंत्री रहे चंदनक्यारी से विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाया गया है। वहीं मांडू से विधायक जयप्रकाश पटेल विधानसभा में पार्टी की ओर से सचतेक होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की रिपोर्ट पर विचार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों पर सहमति जाहिर की है। इसके बाद रविवार देर शाम नाम की घोषणा कर दी गई है। इधर घोषणा होते ही पार्टी नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के युवा नेता इसे संगठन हित में महत्वपूर्ण निर्णय मानते हैं। इधर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विधायक दल के नेता अमर बाउरी को दूरभाष पर बधाई दी है और जेपी पटेल को शुभकामना दी है। विदित हो की सूबे के पूर्व मंत्री रह चुके अमर कुमार बाउरी और दिनेश कुमार स्कूली दिनों के अजीज मित्र हैं। बीते सप्ताह छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान अमर बाउरी संग दिनेश कुमार भी माँ बम्लेश्वरी मन्दिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से भाजपा में नवीन ऊर्जा का संचार होगा।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply