Home > Jamshedpur > एआईडीएसओ ने शहीद खुदीराम बोस को शहादत दिवस पर मानगो चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

एआईडीएसओ ने शहीद खुदीराम बोस को शहादत दिवस पर मानगो चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एआईडीएसओ की जमशेदपुर नगर कमेटी ने गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया। यह शहादत दिवस मानगो चौक पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में एआईडीएसओ के सचिव समर महतो ने खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि देश से अंग्रेज चले गए लेकिन देश में शोषण और अत्याचार जारी है। अशिक्षा, गरीबी, भुखमरी और तंगहाली चल रही है। शहीद खुदीराम बोस, सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारियों ने जो कुर्बानी दी थी। वह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। खुदीराम बोस ने समाज और देश के लिए और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। संगीत मंडली ने क्रांतिकारी गीतों को पेश किया। कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रवीण कुमार महतो, युधिष्ठिर कुमार, सोनी सेनगुप्ता आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply