Home > Health > मजिस्ट्रेट के जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद एमजीएम अस्पताल के गेट पर चल रहा मृतक के परिजनों का धरना समाप्त+ वीडियो

मजिस्ट्रेट के जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद एमजीएम अस्पताल के गेट पर चल रहा मृतक के परिजनों का धरना समाप्त+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के जनरल वार्ड में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर पांड्या की मौत के बाद एमजीएम अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मुआवजा दिए जाने, मृतक के एक परिजन को नौकरी दिए जाने और दोषी डॉक्टर व नर्स पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के गेट पर धरना दे दिया था। परिजनों ने गेट जाम कर दिया था। जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ भी नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के ही हैं। फिर भी एमजीएम की अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं। यहां के डॉक्टर लापरवाही कर रहे हैं। इससे मरीजों की जान जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस की गाड़ी धरने पर बैठे लोगों ने एमजीएम अस्पताल के अंदर नहीं जाने दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी बाहर ही छोड़ दी और पुलिसकर्मी उतरकर अस्पताल के अंदर पहुंचे। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी गई। डीसी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट निशा कुमारी और सुमित प्रकाश एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।

इसे भी पढ़ें- पुलिस ने शहर में छिनताई करने वाले दो गिरोह के 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर सात घटनाओं का किया खुलासा, एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

You may also like
Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में नदी में पलटी नाव, दो युवक लापता; एक ने तैरकर बचाई जान+VDO
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार
Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO