Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में इस्पात एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसला, आरपीएफ के कर्मियों ने बचाई जान + वीडियो

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में इस्पात एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसला, आरपीएफ के कर्मियों ने बचाई जान + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में मंगलवार को इस्पात एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। प्लेटफार्म नंबर 3 पर तैनात आरपीएफ के कर्मियों एसके मीना और अमित कुमार ने फौरन यात्री को बचाया। यात्री को प्लेटफार्म के ऊपर घसीट लिया। इस तरह उसकी जान बचाई गई। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जब इस्पात एक्सप्रेस के गार्ड ने यह घटना देखी तो उसने ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने यात्री को सकुशल ट्रेन पर चढ़ा दिया। यात्री को कोई बड़ी चोट नहीं आई थी। मामूली खरोंच आई थी। यात्री इस्पात एक्सप्रेस पर अपने आगे की यात्रा के लिए सवार हो गया।

इसे भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट के जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद एमजीएम अस्पताल के गेट पर चल रहा मृतक के परिजनों का धरना समाप्त+ वीडियो

You may also like
Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में नदी में पलटी नाव, दो युवक लापता; एक ने तैरकर बचाई जान+VDO
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार
Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO

Leave a Reply