Home > Crime > Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO

Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO

Jamshedpur : मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार को गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से डोमिनिक सैमसन, दिलशाद और रिजवान (Jamshedpur Bindal Mal Firing) घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। डोमिनिक सैमसन को जेएमएम का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जबकि दिलशाद और रिजवान के जमीन कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

घटना (Jamshedpur Bindal Mal Firing) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। डीआईजी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर दिखाई दिया है और उसकी पहचान का पता लगा लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

डीआईजी के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मॉल में लोग सामान्य रूप से मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मॉल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। कुछ देर बाद तीन युवकों के गोली लगने की जानकारी सामने आई। मॉल की सीढ़ियों पर खून के निशान भी मिले हैं।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों के कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी टीएमएच पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। सरयू राय ने कहा कि पुलिस ने कई मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से शहर के कारोबारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल बनता है और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

You may also like
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में नदी में पलटी नाव, दो युवक लापता; एक ने तैरकर बचाई जान+VDO
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के साथ स्वाद का उत्सव, टाटा स्टारबक्स ने पेश किया खास फेस्टिव मेन्यू
गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

Leave a Reply