Home > Crime > ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: बोकारो से टाटा आता था मोबाइल चोर, टाटानगर स्टेशन पर चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF और GRP की संयुक्त टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार (Tatanagar Railway Station Crime) किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम पासी (37) के रूप में हुई है। वह नवाडीह, बोकारो का रहने वाला बताया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल (Tatanagar Railway Station Crime) चोरी हो गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद RPF टीम टाटा और GRP टाटा ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई और उसे टाटानगर रेलवे स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO

कार्रवाई RPF चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व RPF के ASI बलबीर प्रसाद ने किया।

You may also like
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में नदी में पलटी नाव, दो युवक लापता; एक ने तैरकर बचाई जान+VDO
Jamshedpur Bindal Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी, तीन युवक घायल; एक हमलावर की पहचान +VDO
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के साथ स्वाद का उत्सव, टाटा स्टारबक्स ने पेश किया खास फेस्टिव मेन्यू
गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

Leave a Reply