Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह नदी घाट में देर रात मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक तेज धार में बहकर लापता (Jamshedpur News ) हो गए। हादसे में एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकलने में सफल रहा।
लापता युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित और बिट्टू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोजाना नाव से नदी में मछली पकड़ने जाते थे। देर रात भी वे मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और तीनों युवक नदी के तेज बहाव में गिर (Jamshedpur News ) गए।
नाव पलटने के बाद एक युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि अमित और बिट्टू तेज धार में बह गए। दोनों के लापता होने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। राहत एवं बचाव टीम भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी में तेज बहाव होने के कारण दोनों की तलाश में रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के मीना अपार्टमेंट में चोरी का हुआ खुलासा, ताला टूटा मिला तो मचा हड़कंप, जांच में सामने आई पूरी कहानी




