Home > Jamshedpur > आदिवासी सेंगेल अभियान ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग

आदिवासी सेंगेल अभियान ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग

जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान ने साकची में सोमवार को डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसमें मांग की गई है की संताली को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा, झारखंड सरकार पर कई सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि संताली भाषा को अब तक प्रथम राजभाषा का दर्जा क्यों नहीं दिया गया। जेएमएम के एमएलए और एमपी ओल चिकी लिपि का विरोध क्यों करते हैं। मरांग बुरु पर्वत को 5 जनवरी को जैनियों के हाथों क्यों बेच दिया गया। सरना धर्म कोड की जगह सरना आदिवासी धर्मकोड बिल पास कर बिना राज्यपाल के हस्ताक्षर के दिल्ली क्यों भेजा गया। इसी तरह अन्य कई सवाल उठाए गए हैं। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय महासचिव डॉ सोरेन ने किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एक अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होगी कंपार्टमेंटल सेकेंडरी व इंटरमीडिएट परीक्षा, लगी धारा 144

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO