Home > India > दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत, 134 सीटें जीतकर लहराया जीत का परचम

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत, 134 सीटें जीतकर लहराया जीत का परचम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा की रणनीति धरी की धरी रह गई। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवार जीते हैं।

जबकि, भाजपा को 104 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर जीत हासिल कर सकी है। 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। दिल्ली चुनाव में बहुमत मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों को बहुत बधाई देते हैं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को शानदार जीत का तोहफा दिया।

यह भी देखें – नाइजीरिया की मस्जिद में आतंकी हमला, पेश इमाम समेत 12 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई करनी होगी। भ्रष्टाचार को दूर करने के साथ ही सभी पार्कों को ठीक करना होगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम पर 15 साल से चल रहे भाजपा के शासन को हटाकर आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। वार्ड नंबर 225 सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत हासिल की है। सीताराम बाजार के वार्ड नंबर 78 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राफिया माहिर जीती हैं। मुंडका वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र दलाल चुनाव जीते हैं। ईसापुर से निर्दलीय मीना कुमारी ने जीत हासिल की है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply