Home > Jamshedpur > मुस्लिमों व दलितों की नाराजगी से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बैकफुट, पर 4 जिलों के बदले गए अध्यक्ष, धर्मेंद्र सोनकर बने जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष

मुस्लिमों व दलितों की नाराजगी से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बैकफुट, पर 4 जिलों के बदले गए अध्यक्ष, धर्मेंद्र सोनकर बने जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर कांग्रेस की छीछालेदर होने के बाद इसमें कई बदलाव किए गए हैं। 4 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। इनमें 2 जिलों में मुस्लिम जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भी मुस्लिमों और दलितों को साधने की कोशिश की गई है। जमशेदपुर नगर का कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता व ओबीसी विभाग के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर को बनाया गया है। धर्मेंद्र सोनकर के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर अजय गुट में खुशी की लहर है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद धर्मेंद्र सोनकर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
किरकिरी के बाद संभली कांग्रेस
24 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची में मुस्लिम और दलितों का नाम नहीं होने से कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई है। पूरे झारखंड में मुस्लिम और दलितों ने विरोध किया। कपाली में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पुतला जलाया गया। कई जिलों में उनके खिलाफ मुस्लिमों ने प्रदर्शन किए। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व बैकफुट पर आ गया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन कर प्रदेश के नेताओं को कड़ी फटकार लगाई और दलितों और मुस्लिमों को जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
प्रदेश में बनाए गए दो मुस्लिम व दो दलित जिला अध्यक्ष
इसके बाद मंगलवार की रात आनन-फानन चार जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। गढ़वा में श्रीकांत तिवारी की जगह मुस्लिम चेहरे को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यहां उबेदुल्लाह हक अंसारी जिला अध्यक्ष बने हैं। साहिबगंज में अनिल कुमार ओझा को हटाकर यहां भी बरकतुल्लाह खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह रामगढ़ से शांतनु मिश्रा की जगह मुन्ना पासवान और कोडरमा में नारायण बरनवाल की जगह भागीरथ पासवान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस नई सूची में तीन ब्राह्मण जिला अध्यक्षों को हटा दिया गया है। आनन-फानन मंगलवार की रात रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने नई सूची जारी की। ताकि डैमेज कंट्रोल किया जा सके।
दलित वोट बैंक साधने की कोशिश

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर दलितों को साधने की कोशिश की गई है। जमशेदपुर नगर के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर बनाए गए हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाके के कार्यकारी अध्यक्ष अमित राय को बनाया गया है धर्मेंद्र सोनकर डॉ अजय के गुटके हैं डॉ अजय ने उनकी दिल्ली तक पैरवी भी की थी किस तरह धर्मेंद्र सोनकर को बनाकर कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर डॉक्टर अजय को भी खुश करने की कोशिश की गई है साथ ही दलित वोट बैंक को बचाए रखने की कवायद भी हुई है रांची के ग्रामीण इलाके के कार्यकारी अध्यक्ष एनुअल एनुअल हक अंसारी को बनाया गया है धनबाद का कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी रामगढ़ का कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी गिरिडीह का कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया लोहार लोहरदगा का कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी और सरायकेला खरसावां का कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जल्दी ही 15 सूत्री कमेटी का भी गठन किया जाएगा और इसमें अल्पसंख्यकों को जगह दी जाएगी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका