Home > India > गुजरात में वोटों की गिनती शुरू, भाजपा चल रही आगे

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू, भाजपा चल रही आगे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, अहमदाबाद: गुजरात में 182 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। अभी पोस्टल बैलट की गिनती हुई है। पोस्टल बैलेट में भाजपा 129 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 43 और आम आदमी पार्टी 2 सीट पर आगे है। माना जा रहा है कि गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड जीत के साथ वापसी करेगी और यह एक रिकॉर्ड बनेगा। गुजरात के कतारगाम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल भाई गोवर्धन भाई आगे चल रहे हैं।

यह भी पढें – जुगसलाई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट में इस्लाम नगर का छात्र घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

पोरबंदर से कांग्रेस के अर्जुन भाई देवा भाई मोधवाडिया आगे हैं। सिराज से भाजपा के जयराम ठाकुर आगे हैं। कसौली से भाजपा के राजीव सेजल आगे हैं। हरौली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री आगे हैं। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर आगे हैं। गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ है। पहले चरण में 60.20% मतदान हुआ। जबकि, दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 64.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह लोग पूरे गुजरात की मतगणना पर निगाह रखेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply