Home > Crime > धतकीडीह बी ब्लॉक के रहने वाले युवक को पैसा नहीं देने पर मारपीट कर कर दिया था गंभीर रूप से घायल, रिम्स में इलाज के दौरान मौत+ वीडियो

धतकीडीह बी ब्लॉक के रहने वाले युवक को पैसा नहीं देने पर मारपीट कर कर दिया था गंभीर रूप से घायल, रिम्स में इलाज के दौरान मौत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक के रहने वाले युसूफ आलम को 9 अक्टूबर को दो युवकों धतकीडीह बी ब्लॉक का रहने वाला आजाद और कदमा के एमटू चौक का रहने वाले आदिल ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था। यह दोनों धतकीडीह सिटी सेंटर मैदान के पास यूसुफ आलमन से पैसे छीन रहे थे। नहीं देने पर पेट में लात घूंसे से वार किया और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर युसूफ आलम का भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युसूफ आलम को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया।

मरने से पहले यूसुफ का बयान

एक दिन इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन दोबारा फिर पेट में दर्द हुआ तो उसे फिर भर्ती कराया गया। जहां से यूसुफ आलम को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में बुधवार को इलाज के दौरान युसूफ आलम ने दम तोड़ दिया है। रांची के बरियातू थाने में इस मामले में एक शिकायत दर्ज हुई है। परिजन इस मामले में दोनों आरोपियों आदिल और आजाद पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से मामले की शिकायत की। परिजनों की मांग है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

घटना के बारे में बता रहे परिजन
You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply